1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Delhi School Result 2024: जारी हुआ दिल्ली स्कूल की कक्षा 3,4,6 और 7 का रिजल्ट, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

Delhi School Result 2024: जारी हुआ दिल्ली स्कूल की कक्षा 3,4,6 और 7 का रिजल्ट, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 02:41 pm IST

अगर आप दिल्ली के स्कूलों में पढ़ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आज दिल्ली स्कूल की कक्षा 3,4,6 और 7 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Delhi School Result 2024- India TV Hindi
Delhi School Result 2024 Image Source : FILE

दिल्ली स्कूल के कक्षा 3,4,6 और 7 में पढ़ने वालों के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली ने आज, 28 मार्च को कक्षा 3, 4, 6 और 7 के लिए दिल्ली स्कूल के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस कक्षाओं की परीक्षा में शामिल हुए थे वे और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि केंद्र सरकार ने फरवरी और मार्च में कक्षा 3, 4, 6 और 7 के लिए दिल्ली स्कूल परीक्षा आयोजित की। अब इसके रिजल्ट आधिकारिक वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। 

दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल आईडी, कक्षा और अनुभाग के साथ लॉग इन करना होगा। छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi School Result 2024 direct download link

जानकारी दे दें कि पिछले साल भी, कक्षा 3 से 7वीं के रिजल्ट 28 मार्च को घोषित किए गए थे। कक्षा 9वीं और 11वीं के रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए गए थे। उम्मीदवार उपरोक्त लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi School Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं

फिर नोटिफिकेशन लिंक पर 'Exam/Re-exam result 2023-24' क्लिक करें।
यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको जरूरी डिटेल डालना होगा और 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करें और सहेजें

कब घोषित होंगे दिल्ली स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं के नतीजे?

पिछले साल के रिजल्ट को देखें तो, कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होने की उम्मीद है। छात्रों और अभिभावकों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जाती है। DoE विभिन्न स्ट्रीम के लिए कक्षा 11वीं के रिजल्ट जारी करेगा। साथ ही सलाह दी जाती है कि छात्र अपने रिजल्ट देखने के लिए अपनी स्टूडेंट आईडी, कक्षा का नाम, अनुभाग और जन्म तिथि के डिटेल तैयार रखें।

ये भी पढ़ें:

यूजीसी नेट स्कोर से भी PhD में कैसे लें सकेंगे एडमिशन, नए नियम के बारे में जान लीजिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन