1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हुआ GATE 2024 का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

जारी हुआ GATE 2024 का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Mar 16, 2024 05:56 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 05:59 pm IST

GATE 2024 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान(IISC), बेंगलुरु ने GATE 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जारी हुआ GATE 2024 का परिणाम - India TV Hindi
जारी हुआ GATE 2024 का परिणाम Image Source : FILE

GATE 2024 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान(IISC), बेंगलुरु की तरफ से आज यानी 16 मार्च 2024 को GATE 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जानकारी दे दें कि परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट Gate2024.iisc.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। 

उम्मीदवारों को अपना परिणाम चेक करन के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल(इनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड) का यूज करना होगा।  उम्मीदवार अपना परिणाम GATE 2024 के ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल पर देख सकेंगे। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे चेक GATE 2024 परिणाम को चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध GATE रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • आखिरी में फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें। 

ये रहा डायरेक्ट लिंक- goaps.iisc.ac.in/login

बता दें कि GATE 2024 परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 11 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर 23 मार्च से 31 मई 2024 तक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

क्यों होता है इस परीक्षा का आयोजन 

GATE परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान और मानविकी में मास्टर कार्यक्रमों और इंजीनियरिंग, विज्ञान और मानविकी की प्रासंगिक शाखाओं में डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। 

ये भी पढ़ें- भारत में किस मेडिकल कॉलेज की कटऑफ सबसे कम?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन