GATE 2025 Result: गेट 2025 परीक्षा के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज यानी 19 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
GATE 2025 के रिजल्ट को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
बता दें कि परीक्षा को 1, 2, 15, 16 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई थी। बता दें कि गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि से 3 वर्ष तक वैलिड रहता है।
ये भी पढ़ें- मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये हैं देश के 5 बेस्ट कॉलेज, एक में भी मिल गया दाखिला तो बन जाएगी लाइफ
संपादक की पसंद