गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने साइंस और जनरल (आर्ट और कॉमर्स) स्ट्रीम का पास पर्सेंटाइल भी जारी किया है। साइंस स्ट्रीम में इस साल रिकॉर्ड बन गया है, इस साल साइंस स्ट्रीम से 8.51 फीसदी बच्चे पास गए, पिछले साल से 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं जनरल स्ट्रीम का पास पर्सेंटाइल 93.7 फीसदी दर्ज हुआ है, पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.14 फीसदी बढ़त मिली है।
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
जानकारी दे दें कि इस साल की परीक्षा में 5 लाख बच्चे शामिल हुए थे। वहीं, करीबन 1.26 लाख छात्र इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी एंट्रेंस के लिए स्टेट लेवल परीक्षा GUJET 2025 के लिए शामिल हुए थे। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ वाट्सऐप के जरिए भी रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है।
कैसे कर सकते हैं चेक?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
फिर होमपेज पर HSC Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना 6 अंको वाला सीट नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब अपना GSEB 12th Result 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
अंत में इसका प्रिंटऑउट निकाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें:
Maharashtra HSC Result: कितने बजे आज जारी होगा कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट? जानें यहां