हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,HBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल की कक्षा 10वीं में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि अभी बोर्ड की ओर से हरियाणा कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख और टाइम नहीं बताई गई है। दो दिन पहले कक्षा 12वीं के रिजल्ट के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ.पवन शर्मा ने कहा था कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इसी सप्ताह 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा?
जानकारी दे दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से आरंभ हुई थी, जो 19 मार्च 2025 तक चली थी। जानकारी दे दें कि पिछले साल हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था।
पिछले साल का क्या था पास पर्सेंटाइल?
अगर पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2024 में हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं का पास पर्सेंटाइल 95.22 प्रतिशत रहा, अगर जेंडरवाइस बात करें तो लड़कियों का पास पर्सेंटाइल 96.32 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का पास पर्सेंटाइल 94.22 फीसदी रहेगा।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
- फिर वेबसाइट खुलने पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अब एचबीएसई रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगी
- यहां आपको एचबीएसई 10वीं रिजल्ट का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को भरें।
- अंत में रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
ये भी पढ़ें:
12वीं कक्षा में कम नंबर लाने पर भी अलीगढ़ बीएसए ने की बेटे की तारीफ, लोगों से भी कही ये अहम बात