1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HBSE Class 10 Result: जारी हुए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम, 92.49 परसेंट पास

HBSE Class 10 Result: जारी हुए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम, 92.49 परसेंट पास

 Published : May 17, 2025 01:29 pm IST,  Updated : May 17, 2025 01:49 pm IST

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट को जारी कर दिया है। इस परीक्षा के परिणाम में कुल 92.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी HBSE ने आज यानी 17 मई 2025 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट को जारी कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल की आवश्यक्ता होगी। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 92.49 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता की पताका लहराई है।

किसने मारी बाजी?

इस बार परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% है। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.07% है। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों बेहतर रहा। अगर जिले की बात करें तो, रेवाड़ी जिला शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है। इसके बाद चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा है।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं के सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं एक प्रिंट आउट ले लें।

जानकारी दे दें कि कक्षा 10 के परिणाम तो चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट वर्तमान में खुल नहीं रही है और 'एरर 500' प्रदर्शित कर रही है। इस टेक्निकल दिक्कत के चलते स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर पर देख सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन परिणाम अनंतिम है; छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।

ये भी पढ़ें- RRB ALP Recruitment 2025: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन