1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक? जान लें स्टेप्स

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक? जान लें स्टेप्स

 Published : Apr 15, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 05:34 pm IST

CBSE 10th Result 2026 on DigiLocker: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि सीबीएसई क्लास 10 के परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10th क्लास का रिजल्ट आज (15 अप्रैल 2026) जारी कर दिया। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। छात्र-छात्राओं को अपने सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपने क्लास 10 के परिणाम को चेक कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को DigiLocker पर कैसे चेक कर सकेंगे...

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक

CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स निम्नवत स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • अपने 10वीं के परिणाम को जांचने के लिए स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। 
  • स्टूडेंट्स इस स्टेप के बाद अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। 
  • अब स्टूडेंट्स को क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड वाले सेक्शन में जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर, स्कूल नबर, डेट ऑफ बर्थ, एडमिट कार्ड आईडी) को भरना होगा। 
  • विवरण को सबमिट करते ही स्टूडेंट्स के सामने सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और आगे के लिए एक सेव कर लें। 

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर के अलावा उमंग ऐप पर भी देखा जा सकता है। सीबीएसई क्लास 10 के परिणाम को इस बार जल्दी जारी करने का एक कारण यह भी है कि इस वर्ष से बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का दो बार आयोजन होना है। 

रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स

  • cbse.gov.in 
  • results.cbse.nic.in 
  • digilocker.gov.in

रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन