1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HSSC ग्रुप सी सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

HSSC ग्रुप सी सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

 Published : Feb 06, 2024 10:44 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 10:48 am IST

HSSC group C CET result: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HSSC ग्रुप सी सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी- India TV Hindi
HSSC ग्रुप सी सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी Image Source : FILE

HSSC group C CET result out: हरियाणा ग्रुप सी सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी रिक्तियों के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HSSC Group C CET परिणाम 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर परिणाम टैब के तहत देख सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिजल्ट टेब पर जाएं। 
  • फिर उम्मीदवार संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी। 
  • इसके बाद आप अपना परिणाम चेक करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

Direct link- https://www.hssc.gov.in/hssccms/uploads/results/39437-Haryana_Staff_Selection_Commission_2024_02_06.pdf

आयोग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 59 विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 5 और 6 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद 30, 31 दिसंबर, 2023 और 6, 7, 14 जनवरी, 2024 को कौशल परीक्षण आयोजित किए गए थे।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होता है

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कितने मीटर की होती है दौड़, जानें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन