1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS Clerk Mains Result 2022: IBPS क्लर्क मेंस के रिजल्ट हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS Clerk Mains Result 2022: IBPS क्लर्क मेंस के रिजल्ट हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2023 11:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2023 11:51 am IST

IBPS क्लर्क मेंस के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

IBPS Clerk Mains Result- India TV Hindi
IBPS Clerk Mains Result 2022 Image Source : IBPSONLINE.IBPS.IN

इंस्टिट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सनल सेलक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा (IBPS Clerk Mains Result 2022) में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि आज 1 अप्रैल 2023 को ये रिजल्ट जारी किया गया है। ये रिजल्ट 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क मेंस की परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित हुई थी। ध्यान दें कि भाग लेने वाले बैंकों द्वारा प्रस्तुत लिपिक संवर्ग के लिए 2023-24 के लिए राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों के आधार पर प्रोविजनल अलॉटमेंट किया गया है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click here for the direct link to check IBPS Clerk Mains Result 2022

IBPS Clerk Mains Result 2022: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक डिटेल दर्ज करना होगा।
फिर सबमिट पर क्लिक करें और अब आपका रिजल्ट दिखने लग जाएगा।
इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अब आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आईबीपीएस ने कल, 31 मार्च, 2023 को राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों के आधार पर प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी किया, उम्मीदवार वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 8 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएससी में कुल 190 प्रश्न शामिल थे। जिसे 160 मिनट में पूरा करना होगा। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की न्यूनतम योग्यता या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

IBPS Clerk Result 2023: IBPS ने आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट की प्रोविजनल लिस्ट की जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें लिस्ट
RSMSSB CET 2023: RSMSSB CET की answer key की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन