1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS PO इंटरव्यू का कॉल लेटर हुआ जारी, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

IBPS PO इंटरव्यू का कॉल लेटर हुआ जारी, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Published : Jan 30, 2023 09:55 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 09:55 pm IST

IBPS PO exam 2022- IBPS PO इंटरव्यू का कॉल लेटर जारी कर दिया गया है, वे उम्मीदवार जो IBPS PO मेन्स परीक्षा में पास हुए थे अपना नाम चेक कर सकते हैं।

IBPS- India TV Hindi
IBPS PO Image Source : IBPSONLINE.IBPS.IN

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स / मैनेजमेंट ट्रेनी का इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है। वे उम्मीदवार जो प्री और मेंस की परीक्षा दे चुके, सीआरपी पीओ/एमटी-बारहवीं के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

ध्यान दें कि इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 21 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 (ibps po mains result 2022) 12 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था।

Direct link to download the interview call letter

IBPS PO interview call letter:  जानिए कैसे करना डाउनलोड?

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं

फिर होमपेज पर CRP PO/MT-XII के लिए कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें

अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें

इसके बाद आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा

अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें

बता दें कि वे जिन्होंने IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्तियों के लिए आयोजित IBPS PO 2022 प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई किया था, IBPS PO 2022 मेन्स परीक्षा 26 नवंबर 2022 को बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। अब IBPS PO 2022 मेंस परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को IBPS द्वारा IBPS PO इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया है, बता दें कि ये भर्ती प्रक्रिया 8432 PO रिक्तियों के लिए की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-

Optical Illusion: इस गुलाब में छिपे हैं कई चेहरे, 10 सेकेंड में ढूंढ लिया तो आपसे तेज दिमाग वाला कोई नहीं
UPTET 2023: यूपीटीईटी के नोटिफिकेशन का कर रहे हैं इंतजार! यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन