1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आज जारी हो सकता है ICAI CA फाउंडेशन जून परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

आज जारी हो सकता है ICAI CA फाउंडेशन जून परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Aug 07, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 02:37 pm IST

ICAI CA Foundation June Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से आज यानी 7 अगस्त को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन जून परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ICAI CA Foundation June Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से आज यानी 7 अगस्त को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन जून परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। ICAI द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सीए फाउंडेशन के परिणाम 7 अगस्त सोमवार रात 9 बजे या 8 अगस्त को सुबह घोषित किए जाएंगे। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ICAI CA फाउंडेशन परिणाम icai.nic.in पर देख सकेंगे। 

कैंडिडेट्स को अपना सीए फाउंडेशन परिणाम चेक करने के लिए अपने आईसीएआई पंजीकरण नंबर और रोल नंबर के साथ लॉगिन करना होगा। बता दें कि आईसीएआई द्वारा सीए फाउंडेशन जून परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

कैसे करेंगे चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद अब, जून परीक्षा के लिए सीए फाउंडेशन 2023 परिणाम लिंक खोलें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
  • फिर सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक कर ले।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता देश, जिसकी एक नहीं बल्कि तीन राजधानी हैं

Sarkari Naukri: राजस्थान पुलिस विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, न छोड़ें ये मौका; आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन