CA Result September 2025: ICAI CA सितंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। आईसीएआई सीए सितंबर 2025 रिजल्ट (फाउंडेशन) को आज यानी 3 नवंबर 2025 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की तरफ से घोषित कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परिणाम को चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स(रोल नंबर और पंजीकरण नंबर) का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक
आईसीएआई सीए फाउंडेशन स्कोरकार्ड में कैंडिडेट्स का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कुल अंक, विषयवार अंक, उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति और अन्य विवरण शामिल होंगे। बता दें कि आईसीएआई द्वारा ग्रुप 1 और 2 के लिए फाइनल पाठ्यक्रम परीक्षाएं क्रमशः 3, 6, 8 सितंबर 2025 और 10, 12,14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थीं। इसी प्रकार, ग्रुप 1 और 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को और 11, 13, 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थीं।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icai.org, icai.nic.in/caresult पर जाने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
CA Result September 2025: आईसीएआई सीए सितंबर 2025 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
संपादक की पसंद