1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA सितंबर परीक्षा के कब आएंगे रिजल्ट? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

ICAI CA सितंबर परीक्षा के कब आएंगे रिजल्ट? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

 Published : Oct 07, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 03:57 pm IST

ICAI CA सितंबर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि सीए सितंबर के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। क्योंकि पिछले साल CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा परिणाम 30 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, तो ऐसे में उम्मीदवार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह तक CA परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

बता दें कि ICAI CA सितंबर परीक्षा का आयोजन 3 से 22 सितंबर के बीच विभिन्न तिथियों पर किया गया था। ICAI CA सितंबर परिणाम घोषित होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in/caresult पर उपलब्ध होगा। CA सितंबर परिणाम 2025 देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in/caresult पर जाना होगा और CA सितंबर स्कोरकार्ड कोर्स-वाइज लिंक पर क्लिक करना होगा। आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें। CA कोर्स-वाइज स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा। CA इंटर/फाउंडेशन/फाइनल स्कोरकार्ड पीडीएफ को सेव करें और प्रिंट आउट लें।

ICAI CA September exam results: आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें या डाउनलोड कर दें। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

MP में ASI और सूबेदार भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन