1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IIT JAM 2023 Result: आज जारी होगा IIT JAM का परिणाम, यहां जानें कैसे करना है चेक

IIT JAM 2023 Result: आज जारी होगा IIT JAM का परिणाम, यहां जानें कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2023 07:29 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 07:29 am IST

IIT JAM का रिजल्ट आज जारी होगा। जो उम्मीदवार आईआईटी में मास्टर्स के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे जारी होने के बाद रिजल्ट देख सकेंगे।

IIT- India TV Hindi
IIT JAM 2023 Image Source : FILE

IIT JAM के परिणाम का कर रहे हैं इंतजार, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी आज यानी 22 मार्च, 2023 को IIT JAM 2023 का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

जानकारी दे दें कि स्कोरकार्ड 3 अप्रैल, 2023 को उपलब्ध होगा और प्रवेश 11 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2023 तक शुरू किया जा सकता है। JAM 2023 स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

IIT JAM 2023 Result: ऐसे करें रिजल्ट चेक

IIT JAM की आधिकारिक साइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध IIT JAM 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें- 

GATE के स्कोरकार्ड हुए रिलीज, देखें यहां डायरेक्ट लिंक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन