1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. India Post GDS: कई राज्यों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपना राज्य

India Post GDS: कई राज्यों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपना राज्य

 Published : Mar 21, 2025 06:48 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 06:50 pm IST

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की मेरिट लिस्ट कई राज्यों के लिए जारी कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

India Post- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

India Post GDS Merit List 2025: इंडिया पोस्ट की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, वे उम्मीदवार जिन्होंने 21,413 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना सेलेक्शन स्टेटस देख सकते हैं और मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती असम, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड़, कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, नार्थ ईस्ट, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, यूपी, उत्तराखंड और वेस्ट बंगाल सहित कई राज्यों में हो रही है।

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की बनेगी लिस्ट

जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की लिस्ट जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद चुने गए अभ्यर्थियों को रिजल्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जरूरी तारीखें

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 3 मार्च 2025 तक चली थी। इसके बाद, करेक्शन विंडो 6 मार्च को खुली और 8 मार्च, 2025 को बंद हुई। इस भर्ती के जरिए इंडिया पोस्ट में कुल 21,413 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों को भरा जाना है।

पर्सेंटाइल के आधार बनेगी मेरिट

दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन सहित कुछेक बोर्ड अपने स्टूडेंट को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में पर्सेंटाइल और ग्रेड पॉइंट दोनों देते हैं। ऐसे में मामलों में भर्ती प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट सिर्फ मार्कशीट में दिए गए पर्सेंटाइल के बेस्ड पर बनेगी।

झारखंड के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू कश्मीर के लिए यहां क्लिक करें
महाराष्ट्र के लिए यहां क्लिक करें

कैसे चेक करना है मेरिट लिस्ट?

पहले वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
फिर होम पेज पर "इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट" पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां राज्यवार मेरिट लिस्ट मौजूद है।
अब आपको जिस राज्य की मेरिट सूची देखनी है, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
अब मेरिट लिस्ट को ध्यान से जांचें और डाउनलोड कर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन