1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. इस दिन जारी होंगे JEE Advanced के रिजल्ट, IIT ने बताई तारीख

इस दिन जारी होंगे JEE Advanced के रिजल्ट, IIT ने बताई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2023 12:27 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 12:27 pm IST

JEE Advanced के रिजल्ट जल्द जारी होंगे, आईआईटी गुवाहाटी ने तारीख निर्धारित कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JEE Advanced 2023 - India TV Hindi
JEE Advanced 2023 Image Source : INDIA TV

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी  ने जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। आईआईटी के मुताबिक, 18 जून, 2023 को जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट जारी होगा। जो उम्मीदवार इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

इस दिन हुई थी परीक्षा

बता दें कि जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी- पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। वहीं, रिस्पांस शीट 9 जून, 2023 को वेबसाइट पर उपलब्ध था। आंसर-की 11 जून, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तारीख 12 जून, 2023 तक थी।

JEE Advanced 2023 Result: ऐसे करें चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अब अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रिजल्ट के साथ, फाइनल आंसर-की भी संस्थान द्वारा जारी की जाएगी। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्र दें ध्यान!एनटीए ने जारी की ये तारीख
जल्दी करें! CSIR UGC NET 2022 के Answer Key पर आपत्ति उठाने के लिए अंतिम दिन आज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन