1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस 2022 का परिणाम घोषित, 3 सितंबर को जारी हुई थी आंसर की

JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस 2022 का परिणाम घोषित, 3 सितंबर को जारी हुई थी आंसर की

 Published : Sep 11, 2022 11:07 am IST,  Updated : Sep 11, 2022 01:13 pm IST

JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस के सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced Result 2022- India TV Hindi
JEE Advanced Result 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 28 अगस्त, 2022 को हुई थी परीक्षा
  • IIT Bombay ने आयोजित की थी परीक्षा
  • 3 सितंबर को जारी हुई थी आंसर की

JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार आर के शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है। बीते 28 अगस्त, 2022 को IIT Bombay की ओर से आयोजित की गई परीक्षा की अंसार की 3 सितंबर को जारी की गई थी, जिसके बाद अभ्यार्थी बड़ी ही बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। JEE Advanced के सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

कितना रहा कट-ऑफ ?

जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल बढ़ा है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08, 26.07 फीसदी है। EWS का कटऑफ 63.11 रहा है।

IIT Bombay ने कराई थी परीक्षा

JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को IIT Bombay की ओर से किया गया था। यह परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।

किसने किया टॉप ?

JEE Advanced 2022 की परीक्षा में IIT बॉम्बे ज़ोन के RK शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद IIT दिल्ली ज़ोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है, जो महिला टॉपर भी हैं। आर के शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में  360 अंकों में से 314 अंक प्राप्त किए। वहीं तनिष्का काबरा ने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए है। वहीं आर के शिशिर के बाद, पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल ने CRL रैंक 2 हासिल किया है और इसके बाद CRL रैंक 4 पर वांगपल्ली साई सिद्धार्थ और CRL रैंक 5 पर मयंक मोटवानी ने हासिल किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन