1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Advanced Result 2020: जेईई एडवांस के नतीजे हुए घोषित, jeeadv.ac.in पर करें चेक

JEE Advanced Result 2020: जेईई एडवांस के नतीजे हुए घोषित, jeeadv.ac.in पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 10:46 am IST,  Updated : Oct 05, 2020 10:55 am IST

आईआईटी-दिल्ली ने जेईई एडवांस का रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं।

JEE Advanced results 2020 declared direct link to download...- India TV Hindi
JEE Advanced results 2020 declared direct link to download scorecard online Image Source : FILE

JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2020: आईआईटी-दिल्ली ने जेईई एडवांस का रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार जो आईआईटी प्रवेश परीक्षा या जेईई एडवांस 2020 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल जेईई एडवांस 2020 के लिए लगभग 1.6 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे।

6 अक्टूबर से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से प्रारंभ होगी सीटें। मेरिट के आधार पर अलॉट की जाएगी  साथ ही ।इस साल सात के बजाय छह काउंसलिंग राउंड होंगे

JEE Advanced Results 2020 ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर JEE Advanced Results 2020 लिंक पर क्लिक करें.
  3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
  4. अपने क्रेडेंशियल और लॉगिन की दर्ज करें.
  5. JEE Advanced Results 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट लें.

कोरोना महामारी के समय पर हुई इस परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का पालन किया गया. इससे पहले इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन का आयोजन एक से छह सितंबर तक हुआ था। इस परीक्षा को स्थग‍ित कराने के लिए छात्रों ने सोशल मीडिया पर आंदोलन भी किया था। इसके अलावा कुछ छात्र मेंस को स्थग‍ित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी चले गए थे, हालांकि वहां से परीक्षा कराने को हरी झंडी मिल गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन