1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main Exam 2023 Session 2: JEE Main एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main Exam 2023 Session 2: JEE Main एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 01, 2023 08:27 am IST,  Updated : Apr 01, 2023 08:27 am IST

एनटीए ने JEE Main एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपनी एग्जाम सिटी चेक कर लें। इसके लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

JEE Main- India TV Hindi
JEE Main Exam 2023 Session 2 Image Source : NTARESULTS.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा 2023 सेशन-2 (JEE Main Exam 2023 Session-2) सिटी इंटीमेंशन लिंक जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने वाले हैं वो जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने एग्जाम सिटी को चेक कर सकते है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को अपने एग्जाम सिटी की जांच करने और डाउनलोड करने के लिए 2 लिंक जारी किए हैं। सभी उपस्थित उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि जेईई सेशन-2 के लिए परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

जेईई मेन 2023 परीक्षा 6 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। सिटी स्लिप जारी करने के बाद एनटीए एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। एनटीए ने जारी नोटिस में लिखा है, “एनटीए इन दावों को फर्जी और भ्रामक बताते हुए खारिज करता है। छात्रों और उनके माता-पिता से आग्रह किया जाता है कि वे ऐसे वीडियो और इन वीडियो को होस्ट करने वाले YouTube चैनलों के बहकावे में न आएं।"

Click here for the direct link to download city intimation link

JEE Main Exam 2023 Session 2 city intimation link: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध JEE Main Exam 2023 Session 2 city intimation link पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी दिखने लग जाएगी।
फिर अपने एग्जाम सिटी को चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें-

IBPS ने आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट की प्रोविजनल लिस्ट की जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें लिस्ट
RSMSSB CET की answer key की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन