जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।
बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे भारत के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- उम्मीदवारों को सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेद पर मौजूद जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद वहां मांगे गए विवरण (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) को भरना होगा।
- इसके बाद डिटेल्स को सबमिट करना होगा
- इतना करते ही जेईई मेन 2026 सेशन 2 परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।