1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. KPSC 2020: केपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

KPSC 2020: केपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 10:15 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 10:15 am IST

केरल लोक सेवा आयोग के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

KPSC result 2020- India TV Hindi
KPSC result 2020 Image Source : FILE

केरल लोक सेवा आयोग के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बता दें कि बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार केएएस प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार केपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते है।

MPSC exams: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा स्थगित, तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं

बता दें कि केरल प्रशासनिक सेवा में KAS ऑफिसर (जूनियर टाइम स्केल) ट्रेनी STREAM - II के पद पर चयन के लिए, प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। केएएस प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 2020 को राज्य भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

केरल KAS Pre Result 2020 की जांच कैसे करें- 

Step - 1 सबसे पहले केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाएं।

Step- 2 उसके बाद होमपेज पर दिए परिणाम टैब पर जाएं।
Step - 3 अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
Step - 4 लिंक पर क्लिक करते ही केएएस प्रारंभिक परिणाम 2020 की सूची 1 और 2 की जांच करें।
Step - 5 अपने परिणामों को देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन