1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board 10th 12th Result: कब खत्म होगा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार, जानें क्या है अपडेट

MP Board 10th 12th Result: कब खत्म होगा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार, जानें क्या है अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2023 03:22 pm IST,  Updated : May 19, 2023 03:22 pm IST

MP Board 10th 12th Result: एमपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद से ही स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेहद इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से जल्द ही परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MP Board 10th 12th Result: एमपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद से ही स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेहद इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से जल्द ही परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। नतीजे को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणामों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की तरफ से इस वीक के अंत तक नतीजों को जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब और किस समय जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो जानकारी से अपडेट रहने के लिए आधिताकरिक वेबसाइट पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखें। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजों को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।  

इन आसान स्टेप्स से अपने रिजल्ट को कर सकेंगे चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगे गए क्रेंडेशियल दर्ज करें। 
  • फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और फ्यूचर य़ूज के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- Indian Railways का ये लोकोमोटिव सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया में है सबसे पावरफुल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन