1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : May 25, 2023 01:58 pm IST,  Updated : May 25, 2023 01:59 pm IST

MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज यानी 25 मई को MP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज यानी 25 मई को MP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणामों की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभागार में बोर्ड अधिकारियों द्वारा निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कितना प्रतिशत रहा रिजल्ट

इस साल कुल 10वीं में कुल  63.29 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत  66.47% रहा और लड़कों का 60.26 % रहा।
12वीं में कुल 55.28 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।  कक्षा 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत  58.75% रहा और लड़कों का 52 % रहा।

डायरेक्ट लिंक फॉर क्लास 10

डायरेक्ट लिंक फॉर क्लास 12

SMS से ऐसे करें चेक 
यदि आपको आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखन में कोई आए, तो आपको MPBSE10रोल नंबर टाइप करना होगा और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम आपके फोन पर भेज दिया जाएगा। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mbpse.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'MPBSE Class 10th/12th result 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आखिरी में अपने 10वीं परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- JEE Main 2023: जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन