1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MPBSE Class 10th and 12th Results 2023: हो गई घोषणा! इस दिन जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

MPBSE Class 10th and 12th Results 2023: हो गई घोषणा! इस दिन जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2023 06:48 am IST,  Updated : May 23, 2023 06:48 am IST

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

MPBSE Class 10th and 12th Results- India TV Hindi
MPBSE Class 10th and 12th Results Image Source : PTI

मध्यप्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12 के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की तारीख तय मानी जा रही है।  मध्य प्रदेश बोर्ड इस रिजल्ट को 25 मई को जारी करेगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हों वे अपना रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। राज्य में एमपी बोर्ड के परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी।

1 मार्च से शुरू हुईं थीं परीक्षाएं

जानकारी दे दें कि राज्य में एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च माह में आयोजित हुई थीं। बात करें कक्षा 10 की तो 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। ये परीक्षाएं रोजाना तीन घंटे तक चलीं। साथ ही बता दें कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 1 अप्रैल 2023 को समाप्त हुई थी, तब से बोर्ड रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसे करना है चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपने जरूरी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख रहा होगा।

इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।

अंत में आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन