Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, महेश कुमार ने किया टॉप

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, महेश कुमार ने किया टॉप

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Jun 14, 2025 11:02 am IST, Updated : Jun 14, 2025 04:29 pm IST
नीट यूजी 2025 रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY नीट यूजी 2025 रिजल्ट

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 की फाइनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि NTA की तरफ से नीट यूजी का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एगजेक्ट टाइम को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नतीजे चेक करने के लिए अपने क्रेंडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। परिणामों के साथ एनटीए श्रेणी-वार नीट यूजी 2025 कटऑफ भी जारी करेगा, जिसका उपयोग विभिन्न कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

 

 

Latest Education News

NEET UG 2025 Result

Auto Refresh
Refresh
  • 3:45 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    नेशनल्टी के आधार पर उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या

    भारतीय - 1234991
    विदेशी नागरिक - 529
    एनआरआई- 405
    ओसीआई- 606

  • 3:40 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    टॉप 10 की लिस्ट में केवल एक लड़की

    नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। दूसरे पायदान पर मध्यप्रदेश के उत्कर्ष अविधया ने अपनी जगह बनाई। वहीं, टॉप की लिस्ट में केवल एक लड़की ने स्थान हासिल किया है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 7वीं रैंक हासिल कर शीर्ष 10 रैंकर्स में अपने आपको स्थापित किया।

  • 1:41 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    किसने किया टॉप?

    इस परीक्षा में महेश कुमार ने टॉप किया है। महेश कुमार ने रैंक 1 हासिल की है।

  • 1:38 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कितने स्टूडेंट्स पास हुए

    जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा में 2276069 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2209318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए 2209318 में से कुल 1236531 ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

  • 1:35 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    नीट यूजी 2025 कैटेगरी वाइज मार्क्स रेंज( कटऑफ)

    UR/EWS: 686-144
    OBC: 143-113
    SC: 143-113
    ST: 143-113
    UR/EWS & PWBD: 143-127
    OBC & PwBD: 126-113
    SC & PwBD: 126-113
    ST & PwBD: 126-113

  • 1:04 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

  • 1:01 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    नीट यूजी स्कोरकार्ड के जरिए किन कोर्सेज में मिलेगा प्रवेश

    • MBBS
    • BDS
    • BSc Nursing
    • BAMS
    • BUMS
    • BSMS
    • BHMS
    • BVSc & AH
  • 12:58 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    देश का टॉप मेडिकल कॉलेज?

    NIRF 2024 रैंकिंग के अनुसार, AIIMS दिल्ली देश का टॉप मेडिकल कॉलेज है। दूसरी भाषा में कहें तो एम्स दिल्ली मेडिकल के फील्ड में देश का नंबर 1 कॉलेज है।  

  • 12:51 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    नीट यूजी 2025 रिजल्ट को कहां कर सकेंगे चेक

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी 2025 के परिणाम को जारी कर देगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • 12:44 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कब हुई थी परीक्षा?

    नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर में विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा किया गया।

  • 12:37 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे रिजल्ट को चेक

    नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नवत वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे जांच सकेंगे। 

    • neet.nta.nic.in
    • nta.ac.in
  • 12:30 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    NIRF 2024 अनुसार टॉप 10 डेंटल कॉलेज

    • सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
    • मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज
    • मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज,दिल्ली
    • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ,
    • डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ पुणे, महाराष्ट्र
    • ए.बी. शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज मंगलुरु
    • एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई
    • जामिया मिल्लिया इस्लामिया,दिल्ली
    • शिक्षा `ओ` अनुसंधान भुवनेश्वर, ओडिशा
    • श्री रामचन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च,चेन्नई
  • 12:22 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या?

    रिजल्ट जारी होने के बाद MCC और संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा NEET UG 2025 काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल हैं:

    AIQ काउंसलिंग (15%) MCC द्वारा AIIMS, JIPMER जैसे केंद्रीय संस्थानों के लिए।

    राज्य कोटा काउंसलिंग (85%) अलग-अलग राज्यों द्वारा।

    राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड जैसे राउंड की अपेक्षा करें।

  • 12:14 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    क्या नेगेटिव मार्किंग है?

    हां, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। सही उत्तर के लिए 4 अंक। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग।

  • 12:08 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    NIRF 2024 के अनुसार टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

    1. एम्स दिल्ली
    2. पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़
    3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
    4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर
    5. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च
    6. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
    7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
    8. अमृता विश्व विद्यापीठम
    9. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
    10. मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई
  • 11:59 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

    नीट यूजी 2025 परीक्षा के रिजल्ट का लाखों कैंडिडेट्स को इंतजार है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष NEET UG 2025 के लिए 23 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • 11:51 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    क्या है टाई ब्रेकिंग नियम?

    ऐसे मामलों में जहां दो या अधिक उम्मीदवार समान अंक प्राप्त करते हैं, वहां NTA की आधिकारिक टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी लागू होती है। प्राथमिकता पहले उन लोगों को दी जाती है जिनके जीवविज्ञान में अधिक अंक होते हैं, उसके बाद रसायन विज्ञान में। यदि टाई अभी भी बनी रहती है, तो कम गलत उत्तर देने वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाती है।

  • 11:40 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    क्या NTA ने इस वर्ष NEET UG प्रश्न पत्र से कोई प्रश्न ड्रॉप किया है?

    इस वर्ष NEET UG 2025 प्रश्न पत्र से कोई प्रश्न ड्रॉप नहीं किया गया है। परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

  • 11:34 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    स्कोर कार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी

    उम्मीदवार का नाम
    उम्मीदवार का रोल नंबर
    श्रेणी
    आवेदन संख्या
    कुल स्कोर
    विषयवार अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)
    प्रतिशत स्कोर
    ऑल इंडिया रैंक (AIR)
    कैटेगरी रैंक
    क्वालीफाइंग स्टेटस

     

  • 11:27 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    मार्किंग स्कीम क्या है

    सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर: चार अंक (+4)

    कोई भी गलत विकल्प चिह्नित करने पर एक अंक घटा दिया जाएगा (-1)

    अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित करने पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा (0)

  • 11:19 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    नीट यूजी 2025 रिजल्ट को कैसे कर सकेंगे चेक

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकरिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
    इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर NEET(UG)-2025 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
    इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
    इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
    अब उम्मीदवार रिजल्ट को को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
    आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

  • 11:06 AM (IST) Posted by Akash Mishra

    नीट यूजी 2025 की फाइनल आंसर-की जारी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement