1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आ गई पंजाब बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख, यहां देखें डेट

आ गई पंजाब बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख, यहां देखें डेट

 Published : May 13, 2025 03:33 pm IST,  Updated : May 13, 2025 03:55 pm IST

पंजाब बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख सामने आ गई है। जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकेंगे।

PSEB Class 12 results- India TV Hindi
PSEB Class 12 results Image Source : FILE PHOTO

पंजाब बोर्ड के कक्षा 12वीं के बच्चों का इंतजार खत्म हुआ। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख आज बता दी है। ऐसे में जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा शामिल हुए है वे जारी होने के बाद अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड कल यानी 14 मई को नतीजे जारी करने जा रहा है।

किस समय आ रहा रिजल्ट?

बोर्ड ने बताया कि बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 14 मई 2025 को 3 बजे जारी कर देगा, उम्मीदवार नतीजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा, जो 3 बजे रिजल्ट आते ही एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य डिटेल की जरूरत पड़ेगी।

जानकारी दे दें कि कक्षा 12वीं के एग्जाम 19 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे।

क्या रहा था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल 2024 में कक्षा 12वीं का रिजल्ट बोर्ड ने 30 अप्रैल को ही जारी कर दिया था, उस साल कुल 2,84,452 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 2,64,662 छात्र पास हुए थे। 2024 में ओवर आल पास पर्सेंटेज 93.04 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों का पास पर्सेंटाइल 95.74 फीसदी रहा और लड़कों 90.74 फीसदी रहा था।

वहीं, 2023 में कक्षा 12वीं का रिजल्ट 24 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल 2,74,378 बच्चे पास हुए थे। वही, 2023 में कुल पास पर्सेंटाइल 92.47 फीसदी थी, इसमें लड़कियों का परसेंटेज 95.14 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 90.25 फीसदी था।

ये भी पढ़ें:

​CBSE 2025 Results: जारी हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे, इन स्टेप्स से करें चेक

CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी, जानें कितने प्रतिशत लड़कियां और कितने फीसदी लड़के पास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन