1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. PSEB Results 2024: आज जारी हो सकता है पंजाब बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

PSEB Results 2024: आज जारी हो सकता है पंजाब बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 30, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 06:00 am IST

PSEB Results 2024: जो छात्र-छात्राएं पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। पंजाब बोर्ड की तरफ से आज 12वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

आज जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम - India TV Hindi
आज जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम Image Source : FILE

PSEB Results 2024: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शमिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। स्टूडेंट्स के इस इंतजार को बोर्ड द्वारा जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। माडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी PSEB की तरफ से आज, 30 अप्रैल को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। परिणामों की घोषणा से पहले, पीएसईबी अधिकारियों द्वारा परिणामों की विशिष्ट तिथि और समय की घोषणा की जाएगी।

PSEB Results 2024: कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगीं। 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'कक्षा 12वीं के लिए PSEB परिणाम 2024' पर क्लिक करें। 
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद 12वीं के लिए पीएसईबी परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसके बाद पीएसईबी परिणाम 2024 डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक हार्ड कॉपी ले लें। 

वैकल्पिक वेबसाइट्स

परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं निम्नलिखित वेबसाइटों पर पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं और 12वीं के परिणामों को देख सकेंगे। 

  • pseb.ac.in
  • indiaresults.nic.in
  • indiatvnews.com/education

कब आयोजित हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं

बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी PSEB कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से लेकर 30 मार्च 2024 तक राज्य भर में आयोजित की गई थीं। 

पंजाब बोर्ड सात-स्तरीय ग्रेडिंग सिस्टम का उपयोग करता है, जहां "A1" उच्चतम ग्रेड का प्रतिनिधित्व करता है और "D" निम्नतम का प्रतिनिधित्व करता है। जो छात्र "F" प्राप्त करते हैं उन्हें असफल माना जाता है।

ये भी पढ़ें- भारत में आखिर कौन बनाता है EVM?

UGC NET June 2024: परीक्षा तारीख के साथ-साथ हुआ यह बदलाव, नोटिस जारी; यहां जानें डिटेल
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन