1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2020 : आज जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2020 : आज जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2020 12:39 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 12:42 pm IST

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय समन्वयक, प्रीडीएलएड पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने आज 7 अक्टूबर 2020 को शाम 4.00 बजे बीएसटीसी प्री डीएलएड {BSTC Pre D.El.Ed} प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2020 to be announce today...- India TV Hindi
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2020 to be announce today how to check Image Source : GOOGLE

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2020: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय समन्वयक, प्रीडीएलएड पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने आज 7 अक्टूबर 2020 को शाम 4.00 बजे बीएसटीसी प्री डीएलएड {BSTC Pre D.El.Ed} प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।  रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की मौजूदगी में होगी. बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे  विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.predeled.com या www.predeled.in पर जारी किया जायेगा। सभी उम्मीदवार जिन्होनें राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे. वे रिजल्ट जारी होने के बाद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगें।

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर बताया कि राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed प्रवेश परीक्षा के नतीजे 7 अक्टूबर की शाम 4 बजे समसा सभागार, शिक्षा संकुल में आयोजित घोषणा कार्यक्रम में घोषित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा होंगें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन