RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज 31 मार्च को क्लास 12 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
छात्र आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर BSER 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
RBSE 12वीं का स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए BSER 12th Scorecard 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही BSER 12वीं का स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड PDF को सेव करें और आगे के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट्स