आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 परीक्षा दी थी, वे सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से लेकर 24 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का था। परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, आरआरबी संगठन में स्नातक स्तर के 8113 पदों को भरेगा। इनमें मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के 1736 पद, स्टेशन मास्टर के 994 पद, मालगाड़ी प्रबंधक के 3144 पद, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट के 1507 पद और वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के 732 पद शामिल हैं।