1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI PO Final result 2023: एसबीआई पीओ का फाइनल रिजल्ट 2023 हुआ जारी, ऐसे करें डाउलोड

SBI PO Final result 2023: एसबीआई पीओ का फाइनल रिजल्ट 2023 हुआ जारी, ऐसे करें डाउलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2023 11:11 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 11:11 pm IST

एसबीआई पीओ का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं, एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढे़ें..

SBI - India TV Hindi
SBI PO Final result Image Source : FILE

भारतीय स्टेट बैंक ने 18 अप्रैल को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2023 के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हैं वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर देख सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा मार्च में आयोजित की गई है। बता दें कि SBI PO मुख्य परीक्षा का परिणाम 10 मार्च को घोषित किया गया था। ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अप्रैल 2023 में आयोजित किया गया था। वहीं मुख्य परीक्षा 30 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 10 मार्च को घोषित किया गया था। इस भर्ती अभियान से संगठन में कुल 1673 को पद भरे जाने हैं।

Click here for the direct link to check the result

SBI PO Mains Result 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद पीओ के फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।

फिर एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखेगी।

अब इस पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-

CUET PG 2023 की बढ़ाई जा सकती है रजिस्ट्रेशन डेट, यूजीसी अध्यक्ष ने दिए संकेत
इस इंस्टीट्यूट के डिस्टेंस एजुकेशन के ऑनलाइन कोर्स पर लगी रोक, हो रही थी नियमों की अवहेलना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन