1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC CGL Result: एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC CGL Result: एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Feb 10, 2023 11:08 am IST,  Updated : Feb 10, 2023 11:08 am IST

SSC CGL Result: कर्मचारी चयन आयोग(SSC) ने एसएससी सीजीएल टियर-1(SSC CGL Tier-1 2022) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

SSC  सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
SSC सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

C CGL Result: कर्मचारी चयन आयोग(SSC) ने एसएससी सीजीएल टियर-1(SSC CGL Tier-1 2022) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स इस कंबाइन्ड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (टियर- I), 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपने रिजल्ट को चेक सव डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा को 1 दिसंबर 2022 से लेकर 13 दिसंबर 2022 तक कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी CBT मोड  में आयोजित किया गई थी। टियर-I परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक फॉर लिस्ट-1

डायरेक्ट लिंक फॉर लिस्ट-2
डायरेक्ट लिंक फॉर लिस्ट-3

कैंडिडेट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर जाएं
  • फिर आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, 
  • इसके बाद आप SSC CGL Tier I Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी
  • आखिरी में आप रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी ले लें। 

शेड्यूल के मुताबिक SSC CGL Tier-2 की परीक्षा 2 मार्च से लेकर 7 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर लिखे नंबर पर कभी गौर किया है आपने? आपके बहुत काम का होता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन