1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC GD 2022 की फाइनल Answer Key जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें

SSC GD 2022 की फाइनल Answer Key जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2023 07:32 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 07:32 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD 2022 के लिए फाइनल Answer Key जारी कर द है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।

SSC GD 2022 - India TV Hindi
SSC GD 2022 Image Source : SSC

कर्मचारी चयन आयोग ने सीएपीएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में कांस्टेबल के लिए फाइनल Answer Key जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फाइनल Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने 8 अप्रैल को CAPFs में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा में कांस्टेबल के रिजल्ट की घोषणा की थी। ध्यान दें कि उम्मीदवार 8 मई तक आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल Answer key डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 17.04.2023 (04:00 अपराह्न) से 08.05.2023 (04:00 अपराह्न) तक एक महीने की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।

Click here for the direct link to download the final answer key

SSC GD 2022 final answer keys: ऐसे करें answer key डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

इसके बाद,  “Uploading of Final Answer Key(s) alongwith Question Paper(s) of Computer Based Examination of Constable (GD) in CAPFs, SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2022” पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखने लग जाएगा।

अब पीडीएफ में उपलब्ध final answer key लिंक पर क्लिक करें

अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन