1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC GD Constable फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC GD Constable फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Dec 14, 2024 10:40 am IST,  Updated : Dec 14, 2024 11:15 am IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डायरेक्ट लिंक से परिणाम को देख सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल परिणाम जारी- India TV Hindi
एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल परिणाम जारी Image Source : FILE

SSC GD Final Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट सूची के साथ अंतिम कटऑफ अंकों की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक SSC वेबसाइट: ssc.gov.in पर अपने परिणाम और कटऑफ अंक देख सकते हैं।

जारी किए गए फाइनल परिणाम के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए आयोग द्वारा कुल 4891 महिला उम्मीदवारों और 39375 पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त, 845 उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम अदालती आदेश/संदेहास्पद कदाचार के कारण रोक दिए गए हैं।

SSC GD Final Result 2024: कैसे करें चेक व डाउनलोड

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने फाइनल परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को इसके होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलहग विंडो खुलेगी। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और एक प्रिंट आउट ल लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक 

एसएससी जीडी भर्ती अभियान का लक्ष्य 46617 पदों को भरना है, जिनमें से 12076 बीएसएफ के लिए, 13632 सीआईएसएफ के लिए, 9410 सीआरपीएफ के लिए, 1926 एसएसबी के लिए, 6287 आईटीबीपी के लिए, 2990 एआर के लिए और 296 एसएसएफ के लिए हैं। एसएससी जीडी लिखित परीक्षा 20 फरवरी, 2024 से 7 मार्च, 2024 तक और 30 मार्च, 2024 को आयोजित की गई थी। परिणाम 11 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था। बता दें कि इसकी चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।

ये भी पढ़ें-  कितने पढ़े लिखे हैं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन