1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC JE एग्जाम के फाइनल मार्क्स हुए जारी, जानें कैसे करना है चेक

SSC JE एग्जाम के फाइनल मार्क्स हुए जारी, जानें कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2023 10:58 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 10:58 pm IST

SSC JE एग्जाम के फाइनल मार्क्स हुए जारी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC JE Exam 2022- India TV Hindi
SSC JE Exam 2022 Image Source : SSC.NIC.IN

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) परीक्षा, 2022 के लिए फाइनल नंबर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार को रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। ध्यान दें कि उम्मीदवार 27 जून तक एसएससी जेई परीक्षा के फाइनल नबरों की जांच कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 का रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था। 

Direct link to check the JE exam 2023 final marks

उक्त परीक्षा के अभ्यर्थियों के नंबर अब आयोग की वेबसाइट पर आज दिनांक 13.06.2023 को अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की वेबसाइट पर 13.06.2023 (शाम 5:00 बजे) से 27.06.2023 (शाम 5:00 बजे) तक अपने नंबर देख सकते हैं।

SSC JE Exam 2022 final answer: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

इसके बाद अपने लॉग इन डिटेल डालें।

अब आपकी आंसर-की स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें-

फ्री कोचिंग की मदद से 17 छात्रों ने पास की  'जेईई-मेन्स' की परीक्षा, ये राज्य सरकार देती है सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC