1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Good News! एक साथ तीन बहनों ने पास की RAS परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल

Good News! एक साथ तीन बहनों ने पास की RAS परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 10:50 am IST

सोचिए कि एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों का प्रशासनिक सेवा में चयन हो जाए तो उस परिवार में खुशियों का क्या ठिकाना रहा होगा?

Good News! एक साथ तीन बहनों ने पास की RAS परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल- India TV Hindi
Good News! एक साथ तीन बहनों ने पास की RAS परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल Image Source : TWITTER

हनुमानगढ़ (राजस्थान): सोचिए कि एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों का प्रशासनिक सेवा में चयन हो जाए तो उस परिवार में खुशियों का क्या ठिकाना रहा होगा? जाहिर है कि पूरा परिवार खुशियों से झूम उठेगा। ऐसा ही हुआ, राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली तीन बहनों का जब राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में एक साथ सलेक्शन हुआ तो उनके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई।

तीन बहनों ने क्रैक की RAS परीक्षा

दरअसल, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2018 का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें हनुमानगढ़ निवासी तीन बहनों- अंशु, रीतू और सुमन का नाम है यानी तीनों का RAS में सलेक्शन हो गया है। बता दें कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के अंतिम रिजल्ट मंगलवार रात को जारी किए गए हैं। आयोग ने मंगलवार को इंटरव्यू पूरे किए और फिर मंगलवार रात में ही परिणाम जारी कर दिए।

IFS अधिकारी ने किया ट्वीट

बुधवार को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्वीट कर अंशु, रीतू और सुमन को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चुने जाने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "गुड न्यूज। अंशु, रीतू और सुमन राजस्थान के हनुमानगढ़ की तीन बहनें हैं। आज तीनों एक साथ आरएएस में चयनित हुई। पिता और परिवार को गौरवान्वित किया।"

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखें

गौरतलब है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से 1051 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें 1014 पद नॉन टीएसपी और 37 पद टीएसपी क्षेत्र के हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in है, जहां जाकर अभ्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन