1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UK Board Exam Result: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम? जानें तारीख

UK Board Exam Result: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम? जानें तारीख

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 13, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 12:16 pm IST

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके लिए ही है। यूके बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम को चेक करने के लिए डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर दर्ज करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फ़ॉलो करके भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • उम्मीदवार अब मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
  • इतना करते ही एक अलग पेज पर परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और एक प्रिंटआउटे ले लें।   

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड  ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 21 फरवरी से 11 मार्च तक यूबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। पहले की रिपोर्टों के अनुसार, छात्रों को प्रवेश की योजना बनाने में मदद करने के लिए परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किए जाने थे। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने हॉल टिकट में दिए गए रोल नंबर को दर्ज करना होगा। परिणाम और टॉपर्स की घोषणा के बाद यूके बोर्ड रिजल्ट लिंक 2025 को uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर होस्ट किया जाएगा।

पास होने के लिए कितने अंक?

उत्तराखंड बोर्ड के पासिंग मार्क्स के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें अपने अंकों में सुधार के लिए पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

लेखपाल, पटवारी समेत कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन