1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. लेखपाल, पटवारी समेत कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

लेखपाल, पटवारी समेत कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

 Published : Apr 13, 2025 11:26 am IST,  Updated : Apr 13, 2025 11:26 am IST

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

उत्तराखंड में लेखपाल, पटवारी समेत कई पदों पर भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
उत्तराखंड में लेखपाल, पटवारी समेत कई पदों पर भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो ग्राम विकास अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 416 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को होना निर्धारित है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 15 मई 2025 को बंद होगी, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। इसके लिए सुधार विंडो 18 मई को खुलेगी और 20 मई 2025 को बंद होगी। 

रिक्तियों का विवरण

  • सहायक समीक्षा अधिकारी: 3 पद
  • निजी सहायक: 3 पद
  • सहायक अधीक्षक: 5 पद
  • राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी): 119 पद
  • राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल): 61 पद
  • ग्राम विकास अधिकारी: 205 पद
  • ग्राम पंचायत विकास अधिकारी: 16 पद
  • रिसेप्शनिस्ट: 3 पद
  • सहायक रिसेप्शनिस्ट: 1 पद

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध UKSSSC ग्रुप सी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • एक बार आपका पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क

उत्तराखंड के अनारक्षित/ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के लिए 150 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन