UP BEd JEE 2024: जो उम्मीदवार यूपी बीएड परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी का इंतजार खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने आज यानी 25 जून को उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE) का रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर चेक करने के लिए उमीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
ये रहा डायरेक्ट लिंक- https://bujhansi.ac.in/
बूता दें कि यूपी बीएड जेईई 2024 परीक्षा को 9 जून को आयोजित किया गया था। यूपी बीएड जेईई 2024 में दो पेपर शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे। यूपी बीएड जेईई 2024 के पेपर 1 में दो खंड थे - सामान्य ज्ञान और भाषा, जबकि पेपर 2 में सामान्य योग्यता परीक्षण और विषय ज्ञान खंड शामिल था। यूपी बीएड जेईई 2024 के प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न थे। प्रत्येक पेपर की अवधि 180 मिनट थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिले, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की निगेटिव मार्किंग थी।
ये भी पढ़ें-
SSC CGL 2024 के लिए अप्लाई करने की क्या योग्यता है? 17 हजार से ज्यादा है वैकेंसी
कब जारी होगी NEET PG 2024 की नई परीक्षा तारीख? यहां जानें क्या है नया अपडेट
भारत की सबसे लंबी नदी गंगा तो सबसे छोटी कौन सी है?
संपादक की पसंद