1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board 10th 12th Result: अगर आधिकारिक वेबसाइट हो जाए क्रैश या स्लो तो कैसे देख सकेंगे परिणाम? जान लें

UP Board 10th 12th Result: अगर आधिकारिक वेबसाइट हो जाए क्रैश या स्लो तो कैसे देख सकेंगे परिणाम? जान लें

 Published : Apr 23, 2026 03:24 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 03:24 pm IST

UP Board 10th 12th Result: आज यानी 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आना है। ऐसे में अगर आधिकारिक वेबसाइट क्रैश या स्लो हो जाए तो स्टूडेंट्स अपने परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे? आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड परीक्षा क्लास 10 और 12 की परीक्षा का रिजल्ट आज आना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आधिकारिक वेबसाइट उस दौरान स्लो जाए या क्रैश हो जाए तो फिर रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट के क्रैश या स्लो हो जाने पर छात्र-छात्राएं कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट? 

यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट जारी होने के बाद अगर  आधिकारिक वेबसाइट क्रैश या स्लो हो जाए तो छात्र-छात्राएं घबराएं नहीं। यूपी बोर्ड रिजल्ट को स्टूडेंट्स डिजिलॉकर, उमंग ऐप पर भी चेक कर सकेंगे।  

  • upresult.nic.in
  • results.upmsp.edu.in
  • results.digilocker.gov.in

डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?

जारी होने पर स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले छात्र यूपी बोर्ड(UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 परिणाम वाले लिंक पर जाएं। 
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुलेगी। 
  • अब यहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिर में एक प्रिंट ले लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन