1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Result: कब तक आएगा यूपी बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट? जानने के लिए पढ़ लें ये अपडेट

UP Board Result: कब तक आएगा यूपी बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट? जानने के लिए पढ़ लें ये अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 02:10 pm IST

UP Board Result: राज्य की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र-छात्राएं परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों का ऐलान कर सकता है। हालांकि, अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UP Board Result: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। राज्य की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र-छात्राएं परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को देख सकेंगे। हालांकि, अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा।   

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग का काम 31 मार्च को पूरा हो चुका है। ऐसे में यह संभावना है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक बोर्ड द्वारा रिजल्ट को घोषित किया जा सकता है। बता दें कि अभी हाल में 5 अप्रैल को रिजल्ट आउट होने को लकेर एक अफवाह भी उड़ी थी। जिसमें एक नोटिस वायरल हुआ था, वायरल नोटिस में दावा किया गया था कि रिजल्ट दोपहर में 2 बजे जारी हो जाएंगे। हालांकि, बाद में यूपी बोर्ड ने इस नोटिस को फेक नोटिस बताया था। यूपी बोर्ड ने फेक नोटिस फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही थी।   

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- असल में ये है भारत का सबसे लंबा पुल, ज्यादातर लोगों को गलत नाम ही है पता

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन? 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन