1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. असल में ये है भारत का सबसे लंबा पुल, ज्यादातर लोगों को गलत नाम ही है पता

असल में ये है भारत का सबसे लंबा पुल, ज्यादातर लोगों को गलत नाम ही है पता

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Apr 19, 2023 10:35 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 10:35 am IST

Longest Bridge in India: क्या आप ये जानते हैं कि भारत का सबसे लंबा पुल कौन सा है? आखिर कितना लंबा है ये पुल? अधिकतर लोगों को गलत नाम ही पता है। अब आपके मन उठ रहे ऐसे तमाम सवालों के जवाब आज हम आपको इस खबर के जरिए देंगे।

कौन सा है भारत का सबसे लंबा पुल?- India TV Hindi
कौन सा है भारत का सबसे लंबा पुल? Image Source : PEXELS

Longest Bridge in India: आप सभी लोगों ने अपनी कई यात्राओं के दौरान कई पुलों(BRIDGE) को देखा होगा। देश में कई ऐसे अद्भुत और अनौखे पुल भी हैं जिनको देखने की लालसा हर किसी की होती है, जैसे कि कोलकाता का हावड़ा ब्रिज(Howarah Bridge)। आप में से कई लोगों ने इसकी खूबसूरती को देखा भी होगा, तो कई इसका प्लान कर रहे होंगे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत का सबसे लंबा पुल कौन सा है? आखिर कितना लंबा है ये पुल? अब आपके मन उठ रहे ऐसे तमाम सवालों के जवाब आज हम आपको इस खबर के जरिए देंगे। 

भूपेन हजारिका ब्रिज(फाइल )
Image Source : WIKIPEDIAभूपेन हजारिका ब्रिज(फाइल )

जब हम भारत रे सबसे लंबे पुल की बात करते हैं तो ज्यादातर लोगों के मन में महात्मा गांधी सेतु नाम आता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत के सबसे लंबे पुल का नाम भूपेन हजारिका ब्रिज है। इसे पुल को ढोला-सादिया पुल (Dhola Sadiya Bridge) के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल की लंबाई 9.15 किमी. और चौड़ाई 12.9 मीटर है। ये पुल असम में लोहित नदी पर बना हुआ है। यह पुल भारत के दो पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है। इस पुल का उद्घाटन 26 मई 2017 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। 

दिबांग नदी पुल(फाइल )
Image Source : NECLTDदिबांग नदी पुल(फाइल )

दूसरा सबसे लंबा पुल

इसके बाद भारत में दूसरा सबसे लंबा पुल दिबांग नदी पुल है। इस पुल की लंबाई 6.2 किमी. है।  दिबांग नदी पुल भारत रे अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में स्थित है। ये साल 2018 में ऑपरेशनल हुआ। 

महात्मा गांधी सेतु(फाइल)
Image Source : WIKIPEDIAमहात्मा गांधी सेतु(फाइल)

तीसरा सबसे लंबा पुल 

भारत के सबसे लंबे पुलों में तीसरे नंबर पर महात्मा गांधी सेतु का नाम आता है। गंगा नदी के ऊपर बने होने के कारण इस पुल को गंगा सेतु भी कहा जाता है। यह पुल बिहार में स्थित है। ये पुल बिहार में पटना से हाजीपुर को जोड़ता है। इस पुल की लंबाई की बात करें तो ये 5.75 किमी. लंबा है, जिसकी चौड़ाई 25 मीटर है। 2017 से पहले तक यही पुल भारत का सबसे लंबा पुल है। 

ये भी पढ़ें- Train के कोच और बोगी में आप भी हैं कंफ्यूज? यहां पढ़ें और क्लियर करें पूरा फंडा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।