1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board 10th Result Declared: यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजों में लड़कियों ने लहराया परचम, लड़के पीछे छूटे

UP Board 10th Result Declared: यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजों में लड़कियों ने लहराया परचम, लड़के पीछे छूटे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 18, 2022 03:07 pm IST,  Updated : Jun 18, 2022 03:07 pm IST

UP Board 10th Result Declared: हाई स्कूल में कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर रहे हैं। दूसरे स्थान पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे हैं। 

UP Board 10th Result- India TV Hindi
UP Board 10th Result Image Source : PTI

Highlights

  • प्रिंस पटेल टॉपर, दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर और किरण कुशवाहा
  • चौथे स्थान पर पलक अवस्थी और आस्था सिंह
  • पांचवे नंबर पर भी लड़कियों का ही कब्जा

UP Board 10th Result Declared: यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस बार लड़कियों ने दसवीं के नतीजों में बाजी मारी है और लड़के पीछे छूट गए हैं। हाईस्कूल का कुल रिजल्ट 88.8 फीसदी रहा है, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत 91.69 फीसदी और लड़कों का 85.25 फीसदी रहा है। हाई स्कूल में कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर रहे हैं। दूसरे स्थान पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे हैं। 

चौथे स्थान पर कानपुर नगर की पलक अवस्थी और प्रयागराज की आस्था सिंह हैं। पांचवे नंबर पर सीतापुर की एकता वर्मा, रायबरेली के अथर्व श्रीवास्तव, कानपुर नगर की नैंसी वर्मा और कानपुर नगर की ही प्रांशी द्विवेदी हैं। परीक्षा में टॉप करने वाले शुरुआती 10 लोगों में कानपुर के सबसे ज्यादा 5 टॉपर्स हैं। 

UP Board Result 2022: कैसे चेक करें नतीजे

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- रोल नंबर और डिटेल्स भरें।
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद रिजल्ट दिखने लगेगा।
स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें। 

कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा 

10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित हुई थी। जिसमें करीब 51 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 47 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा दी थी और 4 लाख के करीब बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी। आंकड़ों की बात करें तो यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन