1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Class 10th, 12th Result 2025: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस साल मार्कशीट में क्या-क्या हुए हैं बदलाव?

UP Board Class 10th, 12th Result 2025: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस साल मार्कशीट में क्या-क्या हुए हैं बदलाव?

 Published : Apr 25, 2025 10:45 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 10:45 am IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट आज दोपहर जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में छात्रों आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के लिए जाना होगा, लेकिन उससे पहले जान लें कि इस साल मार्कशीट में कई बदलाव किए गए हैं।

UP Board 10th 12th Result 2025- India TV Hindi
UP Board Class 10th, 12th Result 202 Image Source : FILE PHOTO

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड पहली बार मार्कशीट/सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर भी जारी करेगा। बोर्ड के सचिव ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। डिजिलॉकर पर जारी की गई मार्कशीट वेरिफाइड भी होगी और डिजिटली साइन भी रहेगी। साथ ही इस बार मार्कशीट में क्यूआर कोड का भी इस्तेमाल किया गया है।

क्या ऑफलाइन नहीं मिलेगी मार्कशीट?

छात्रों के मन में यह सवाल है कि जब डिजिलॉकर पर मार्कशीट उपलब्ध कराई जा रही है, तो क्या मार्कशीट की हॉर्ड कॉपी जो हर साल मिलती थी इस साल दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि बिल्कुल यह मार्कशीट आपको रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आपके स्कूलों से मिल जाएगी, पर डिजिलॉकर पर आपको यह मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के साथ ही उपलब्ध कराई जा रही है। डिजीलॉकर पर मार्कशीट जारी होने के बाद छात्रों को महीने भर मार्कशीट के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

मार्कशीट में किया गया है बड़ा बदलाव?

इस साल मार्कशीट में कई बदलाव किए गए हैं जैसे मार्कशीट में हिंदी में नाम लिखा रहेगा। साथ ही मार्कशीट का पेपर इस बार ऐसा रहेगा कि उसे न जल्दी फाड़ा जा सकेगा और न ही इसके पानी में भीगने से गलने का खतरा रहेगा। यहां तक की दीमक भी इस मार्कशीट को नष्ट नहीं कर सकेंगे। इसके सिक्योरिटी फीचर भी डाले गए हैं।

मार्कशीट के  बैकग्राउंड में माइक्रो लेटर इस्तेमाल किए गए, इसमें इस्तेमाल किए गए वाटरमार्क अल्ट्रावाइलेट किरणों के पड़ने पर दिखाई देंगे। यह मार्कशीट एंटी कॉपी रहेगी यानी कि इसके कलर फोटोकॉपी किए जाने पर उसमें (फोटोकॉपी में) डिजायन नहीं दिखाई देगी। साथ ही मार्कशीट की साइज ए4 साइज रहेगी। साथ ही यूपीएमएसपी का मोनोग्राम छावं में दिखाई नहीं देगा, इसके लिए आपको धूप में मार्कशीट ले जानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:

UP Board Class 10th, 12th Result 2025: जारी होने ही वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, कैसे कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड?

UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live:आज दोपहर जारी होंगे यूपी बोर्ड के रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन