upresults.nic.in,, UP Board Class 10th (High School) , 12th (Intermediate) Results 2025 @ upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड की परीक्षा 2025 में शामिल हुए 54 लाख से अधिक छात्रा का इंतजार बस खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज दोपहर 12.30 बजे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे विद्यार्थी और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। वहीं, रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए गए हैं। थोड़े दिन बाद विद्यार्थियों की मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएंगी। इस साल परीक्षा में पास छात्र-छात्राओं को एक अलग तरीके की मार्कशीट दी जाएगी, जो विशेष रूप से अधिक मजबूत और टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव से इसे कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी।