1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Class 10th 12th Result Date: कब आएंगे यूपी बोर्ड के रिजल्ट? जानें लेटेस्ट जानकारी

Class 10th 12th Result Date: कब आएंगे यूपी बोर्ड के रिजल्ट? जानें लेटेस्ट जानकारी

 Published : Apr 18, 2025 06:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 06:37 pm IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट से पहले बोर्ड के सचिव ने छात्रों को आगाह किया है।

UP Board 10th 12th Result 2025- India TV Hindi
UP Board 10th 12th Result 2025 Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के 54.38 लाख छात्र-छात्राओं को अपने बोर्ड रिजल्ट के जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर जाकर चेक करना होगा।

कब जारी होगा रिजल्ट?

रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड जल्द अगले सोमवार तक किसी भी समय रिजल्ट को लेकर नोटिस जारी कर सकता है,जिसमें रिजल्ट जारी होने की तारीख, समय और स्थान का जिक्र रहेगा, जिसे देखने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते रहना चाहिए।

वहीं, रिजल्ट को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते में ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

कितने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल?

इस साल यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की थी, जिसमें कक्षा 10वीं के 27.40 लाख विद्यार्थी और 12वीं के 26.98 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

बोर्ड सचिव ने किया आगाह

रिजल्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट देने से पहल शिक्षा सचिव भगवती सिंह ने यूपी बोर्ड की रिजल्ट की तारीखों को लेकर चल रहे सोशल मीडिया पर अफवाहों को खंडन किया। साथ ही कहा कि बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा, इसलिए वेबसाइट पर नजरें बनाए रखें।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए दोनों कक्षाओं के छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने ही होंगे, अगर किसी भी विषय में इससे कम नंबर आए तो उसे फेल माना जाएगा। हालांकि एक या दो विषय में कम नंबर मिलने पर बोर्ड छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका देता और अगर इस परीक्षा में भी कोई पास नहीं कर सका तो उसे फेल कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

जारी कर दी गई जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आसंर-की, यहां लिंक से देखें अपना स्कोर
NEET में जनरल कैटेगरी वालों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए कितने नंबर लाने होंगे? जानें
Class 10th 12th Result: कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन