1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Result: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का खत्म हुआ इंतजार, कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

UP Board Result: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का खत्म हुआ इंतजार, कल जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

 Reported By: Imran Laeek
 Published : Jun 17, 2022 05:49 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 06:58 pm IST

UP Board Result: UP बोर्ड से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। जानकारी है कि 18 जून को इंटर और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

UP Board Result of 10th and 12th will be released on June 18- India TV Hindi
UP Board Result of 10th and 12th will be released on June 18 Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • UP बोर्ड से जुड़े छात्रों के लिए आई बड़ी खबर
  • 18 जून को आएंगे इंटर और हाई स्कूल के रिजल्ट
  • कुल 51,92,616 छात्रों का रिजल्ट होगा घोषित

UP Board Result: UP बोर्ड से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। जानकारी है कि कल यानी 18 जून को इंटर और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हाई स्कूल का कल दोपहर 2 बजे नतीजा आएगा और इंटर का भी शाम 4 बजे परिणाम आएगा। बता दें कि इस बार कुल 51 लाख 92 हज़ार 616 छात्रो का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद आप UP बोर्ड की वेब साइट www.upmsp.edu.in पर विजिट कर नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड की 2021 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

UP Board Result 2022: कैसे चेक करें नतीजे

 
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के लिंक पर जाएं।
 
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
 
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें। 

बिना रिएग्जामिनेशन के पूरी हुई बोर्ड परीक्षा

उल्लेखनीय है कि पहली बार बोर्ड परीक्षा बिना रिएग्जामिनेशन के पूरी हुई है। सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर रिजल्ट तैयार कर लिया है। यूपी बोर्ड की सत्र 2021-22 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में कराई गई थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन