UPMSP 10th, 12th Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक UP Board Result (क्लास 10 और 12) का परिणाम जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड जल्द ही क्लास 10 और 12 के परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से इसके जारी होने की सटीक तारीख और समय की भी घोषणा अभी नहीं की गई है। परिणामों की तारीख और समय की घोषणा UPMSP 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने से पहले की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने यूपी बोर्ड (क्लास 10 और 12) रिजल्ट को डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे।
हालांकि, रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ) यूज करने होंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी स्टूडेंट्स अपने परिणाम को जारी होने पर देख सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक?
- स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर मौजूद यूपी बोर्ड क्लास 10/12 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें।
- डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करते ही स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।