1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPMSP 10th 12th results declared: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, upmsp.edu.in पर ऐसे करें चेक

UPMSP 10th 12th results declared: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, upmsp.edu.in पर ऐसे करें चेक

 Published : Apr 23, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 04:13 pm IST

UPMSP 10th 12th Results Declared: यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

UPMSP 10th 12th Results Declared: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड (UP board 10th 12th Result) परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा में जो स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (जैसे-रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ) का यूज करना होगा। स्टूडेंट्स अपने नतीजे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी देख सकते हैं। 

इस परिणाम में 10वीं कक्षा में कुल 90.42 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। वहीं, 12वीं कक्षा में कुल 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। 

 

UPMSP 10th 12th results declared: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब स्टूडेंट्स वहां मांगी गई जानकारी को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

स्टूडेंट्स अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं। यदि वेबसाइट किसी कारणवश क्रैश हो जाए या फिर काम न करे तो ऐसी स्थिति में भी स्टूडेंट्स अपने नतीजे डिजिलॉकर पर जाकर देख सकते हैं। 

कौन सी हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स 

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन