1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP PCS 2024 का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 लड़कियों का दबदबा; नेहा पांचाल बनीं टॉपर

UP PCS 2024 का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 लड़कियों का दबदबा; नेहा पांचाल बनीं टॉपर

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 30, 2026 07:03 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 07:06 am IST

UPPSC 2024 के रिजल्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि टॉप 10 की लिस्ट में 6 बेटियों ने परचम लहराया है। चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल टॉपर रहीं। वहीं, अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला है।

uppcs result 2024- India TV Hindi
यूपी पीसीएस Image Source : UPPSC.UP.NIC.IN

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात को घोषित कर दिया है। नेहा पांचाल यूपीपीसीएस 2024 की टॉपर बनी हैं। वहीं, अनन्या त्रिवेदी को दूसरा और अभय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला है। चौथे पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, सातवें पर पूजा तिवारी, आठवें पर अनुराग पांडे, नवें स्थान पर शुभम सिंह और दसवें स्थान पर आयूष पांडे चुने गए हैं।

947 रिक्तियों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा सफल घोषित किया गया है। पीसीएस में सम्मिलित कुल 24 प्रकार के पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने यह रिजल्ट जारी किया है। 

टॉप 10 की लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

पीसीएस 2024 की टॉप 10 लिस्ट सूची में लड़कियों का दबदबा है। शीर्ष 10 की लिस्ट में छह युवतियां जबकि चार युवक हैं, जबकि पीसीएस 2023 में टॉप टेन में आठ युवक और दो युवतियां थीं। टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 युवतियां और सात युवक हैं।

यहां देखें पूरा रिजल्ट-

बता दें कि पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए थे। हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में दो अन्य अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन